- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
Til Ke Laddu Banane Ki Recipe In Hindi: मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। मकर संक्रांति का तिल से गहरा नाता है, इस दिन हमारे भारतीय घरों में परंपरागत तिल के तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। तिल हमारे शरीर में गर्मी प्रदान करने के साथ स्फूर्ति भी देता है। हमने आपको पहले भी (Nariyal Laddu Recipe In Hindi) की रेसिपी बताई है।
Also Read: Murmura Laddu Banane Ki Recipe: बच्चों के प्रिय मुरमुरा लड्डू बनाने की रेसिपी

Also Read: Aloo Rasedar Navratra Vrat Recipe In Hindi: आलू रसेदार नवरात्र व्रत में ऐसे बनाएं
आप घर पर तिल के पारंपरिक लड्डू बना सकते है, जो कि महाराष्ट्र की एक फेमस डिश भी है। आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि आप घर पर किस तरह से तिल के लड्डू बना (Til Laddu Banane Ki Recipe In Hindi) सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन लें उसमें तेल डालकर उसमें तिल को हल्के ब्राउन होने तक सेंके। फिर आप केसर को गर्म दूध में डाल दें, जिससे उसका रंग आ जाएं।
अब आप तिल वाले पैन उसमें गुड़ को डालें और इसे गैस पर तब तक चलाएं, जब तक की वह पिघलकर आधा न रह जाए।
इस मिश्रण के कड़क होने से पहले हीं आप इसमें केसर वाला दूध और खोया डालकर चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मिक्स करें।
अपने हाथों में थोड़ा सा तेल लगाकर इस मिश्रण को लड्डुओं का आकार दें। ऊपर से आप इसे ड्रायफ्रूट्स डालकर सर्व कर सकते हैं।






