- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney
यदि खाने के साथ थोड़ी सी चटनी मिल जाए, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। आपने आज तक नारियल की चटनी, हरे धनिए की चटनी, पुदीने की चटनी, कच्ची केरी की चटनी जरूर खाई होगी लेकिन जो बात लहसुन टमाटर की चटनी (Tomato Garlic Chutney Recipe) में है, वो किसी और में कहाँ। लहसुन टमाटर की चटनी (Tomato Garlic Chutney Recipe) खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। साथ ही इसकी महक भी बेहद अच्छी होती है।
टमाटर लहसुन की चटनी (Tomato Garlic Chutney Recipe) टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होती है। दरअसल टमाटर और लहसुन में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। यह डाइजेशन को तो बेहतर बनाती ही है और साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को भी घटाती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे आप 10 मिनट के अंदर बना सकते हैं। टमाटर लहसुन की चटनी (Tomato Garlic Chutney Recipe) कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं लहसुन टमाटर की चटनी (Tomato Garlic Chutney Recipe) बनाने की विधि।
Ingredients
- टमाटर – 6-7
- लहसुन कली – 7-8
- हरी मिर्च – 2-3
- लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
- राई – 1 टी स्पून
- तेल – 1 टेबलस्पून
- नमक – स्वादानुसार
Method
सबसे पहले आप टमाटर को धोएं और फिर उसे एक कपड़े से पोंछकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।
साथ ही आप लहसुन और हरी मिर्च को भी बारीक काट लें।
अब आप कढ़ाई में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करने रख दें।
तेल गर्म होने पर आप उसमें राई डालकर उसे भून लें।
राई अच्छे से चटक जाने के बाद उसमें बारीक कटा लहसुन डाल लें और उसे 1 मिनट तक पका लें।
फिर आप इसमें टमाटर के टुकड़े डालें और उन्हें अच्छे से पकाएं।
टमाटर नरम होने पर उसमें आप लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें।






