- Prep
- 5 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 10 min
- Cuisine
- Chinese, Indian
- Course
- Lunch, Snack
Veg-Bread Bhurji Recipe: आपने अंडा भुर्जी (Egg Bhurji Recipe) तो बहुत खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी वेज ब्रेड भुर्जी खाया है? ये एक ऐसी रेसिपी है, जिसमें झटपट बना सकते हैं और इसके स्वाद का तो जवाब नहीं है। अगर आपके घर अचानक मेहमान आ गए हैं, तो आप इस रेसिपी को बना सकते हैं, जो आपके मेहमानों को भी जरूर पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं वेज ब्रेड भुर्जी?
Also Read: स्क्रैम्बल्ड एग रेसिपी (scrambled eggs recipe in hindi)

Also Read: Chana Dal Kabab Recipe: चना दाल कबाब रेसिपी
Ingredients
- ब्रेड के 5-6 स्लाइस
- 1/2 कप दही
- 1 टेबल स्पून नींबू का रस
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
- 1 टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून सरसों के दाने
- स्वादानुसार नमक
- धनिया पत्ती या करी पत्ता, बारीक कटा हुआ
- 1/2 कप पसंद की सब्जियां
Method
सबसे पहले एक बाउल में दही डाल लीजिए और उसमें 2 चम्मच पानी मिला लीजिए। इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च, नमक डालें। अब ब्रेड को क्यूब्स स्लाइस में काट लीजिए और इसे दही के बैटर में डालिए। अब इसे आराम से मिला लीजिए। ध्यान रखें कि ब्रेड टूटना नहीं चाहिए।
अब एक पैन लीजिए और उसमें तेल डालें और उसमें राई और करी पत्ता डालें। जब राई चटकने लगे तो उसमें हरी मिर्च, प्याज, टमाटर और कटी सब्जियां डालें। अब जब तक ये हल्का ब्राउन नहीं हो जाता इसे भूनें और फिर इसमें ब्रेड का मिश्रण डालें। जब ब्रेड हल्की गोल्डन ब्राउन दिखने लगे तो गैस बंद कर दें। बस तैयार है आपका वेज ब्रेड भूर्जी।






