- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- South Indian
- Course
- dinner, Lunch, Main Course
Raw Mango Special: कच्चे आम की सिर्फ चटनी ही नहीं बल्कि इन स्वादिष्ट रेसिपीज को भी करें ट्राई।
आम का सीजन चला रहा है। ऐसे में कई महिलाएं आम से तैयार रेसिपीज को ट्राई करती रहती हैं। कोई पके आम की रेसिपीज बनाने में व्यस्त रहता है, तो कोई कच्चे आम की। हालांकि, कच्चे आम से अधिकतर महिलाएं चटनी या अचार ही बनाती हैं। लेकिन, आज इस लेख में हम आपको चटनी या अचार की रेसिपी नहीं, बल्कि कुछ अलग और स्वादिष्ट रेसिपीज बताने जा रहे हैं। इन रेसिपीज को आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं वो भी बहुत कम समय में। यक़ीनन इन रेसिपीज को घर के सभी सदस्य बेहद ही पसंद करेंगे।
घर के कई सदस्य एक नहीं बल्कि, कई बार बनाने के लिए भी इन रेसिपीज को बोल सकते हैं। तो बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।
Ingredients
Method
सबसे पहले कैरी को धोकर,लंबा लंबा काट लें। इस में हल्दी पाउडर 2 चुटकी, 2 चुटकी लाल मिर्ची पाउडर, सिरका 1 tbsp और नमक डालकर 15 से 20 मिनट के लिए साइड में रख दें।
अब नारियल का तेल गरम करके, इस में सौंफ, करी पत्ता, हरी मिर्च बीच से चीरी हुई, अदरक बारीक कटा हुआ डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब इस में छोटे प्याज के 2 टुकड़े करके मिक्स करें, सारे पीसे हुए मसालें डालें, अच्छे से भूनें।
पानी डालें और इसे उबलने दें, नारियल का दूध डालें, गुड़ डालें और इसे उबाल आने दें।
अब इस में कैरी वाला मेरिनेट डालकर,मीडियम धीमी आंच पे ढक कर पकाएं जब तक कैरी गल नहीं जाएं।
अब इसके ऊपर कोतमीर बारिक कटी हुई डालकर गरमा गरम चावल के साथ परोसें






