- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney
Chana Daal Chutney Recipe: खाने में स्वाद का तड़का लगाने के लिए लोग अक्सर चटनी सर्व करना पसंद करते हैं. वहीं चटनी बनाने के लिए सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप चना दाल से चटनी (Chana Daal Chutney Recipe) बनाने की रेसिपी जानते हैं. जी हां, चने की दाल की बनी चटनी काफी सोंधी और मजेदार स्वाद देती है. वहीं चना दाल की चटनी बनाने की रेसिपी भी बेहद इजी है. तो आइए जानते हैं चना दाल की चटनी बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – डेली वहीं चटनी खा कर होगाएं है बोर? ट्राई करें बिलकुल अलग चटपटी सी यह चटनी, जिसे खाकर आप भी करेंगे एंजॉय
Ingredients
- 50 ग्राम चने की दाल
- 50 ग्राम दही
- 3 साबूत लाल मिर्च
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चुटकी हींग
- 3 काली मिर्च
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच सरसों के दाने
- 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 5 करी पत्ता
- स्वादानुसार नमक
Method
चने दाल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में 1चम्मच तेल डालकर दाल को भून लें.
वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद दाल को कटोरी में निकाल लें.
इसी तरह जीरा और लाल मिर्च को भी पैन मे हल्का सा भून लें.
दाल ठंडी होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालें. फिर इसमें जीरा, लाल मिर्च हींग, काली मिर्च और नमक एड करें.
सभी चीजों को ग्राइंड करके पाउडर बना लें. फिर इसमें दही डालकर फिर ग्राइंड करें.
वहीं चटनी में तड़का लगाने के लिए करछी में तेल गर्म करें. फिर इसमें सरसों के दाने, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें.
सरसों चटकने के बाद तड़के को चटनी में डालकर मिला दें.






