- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Appetizer, chutney, Snack, Snacks
भुनी हुई सब्जियों का स्वाद बेहतरीन होता है। इसी तरह आप सब्जियों को भूनकर इनकी चटनी भी बना सकती हैं। खासतौर पर भूनने के बाद हरी मिर्च की चटनी बेहद टेस्टी लगती है।
शायद ही कोई होगा, जिसे चटनी का स्वाद न पसंद हो? फल से लेकर सब्जी तक की चटनी बनाई जाती है। अगर आप चटपटा खाना पसंद करते हैं, तो यकीनन आपको हरी मिर्च की चटनी पसंद आएगी। क्या आपने कभी हरी मिर्च के साथ शिमला मिर्च कॉम्बिनेशन ट्राई किया है? शायद नहीं। किसी भी चीज को जब भून लिया जाता है तो उसका स्वाद बढ़ जाता है। इसलिए कुछ सब्जियों को भूनकर ही बनाया जाता है।
Ingredients
Method
सबसे पहले हरी और शिमला मिर्च को धो लें।
अब धनिया और पुदीना के पत्तों को भी साफ करके धोएं।
लहसुन और अदरक को छीलकर अलग रख दें।
अब हरी मिर्च और शिमला मिर्च पर तेल लगाएं।
दोनों चीजों को गैस पर थोड़ी देर भून लें।
जब इनका छिलका काला होने लगे, तब गैस बंद कर दें।
अब शिमला मिर्च पर थोड़ा पानी डालें और जला हुआ भाग निकाल लें।
एक चाकू की मदद से शिमला मिर्च के बीज निकालर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब मिक्सी में हरी मिर्च, शिमला मिर्च, लहसुन का कलियां, अदरक, धनिया और पुदीना के पत्ते, थोड़ा सा नींबू का रस, 1 चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच काला नमक, 1 आधा चम्मच भुना हुआ जीरा, स्वाद अनुसार नमक, 2 चम्मच दही, आधा कप बर्फ का पानी डालें।
मिक्सी में सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें।
लीजिए तैयार है आपकी हरी मिर्च की भुनी हुई चटनी।
आप इस चटनी को सूखी सब्जी से लेकर डोसा तक के साथ सर्व कर सकती हैं।






