- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
Banana Choco Chips Cake Recipe: आपने कई तरह के केक (Moist Eggless chocolate Cake) खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी बनाना चोको चिप्स केक खाया है? ये केक खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कई ज्यादा ये हेल्दी होता है। क्योंकि इस केक को बनाने के लिए बनाना का इस्तेमाल किया जाता है और केला हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
Also Read: Healthy Chocolate Cake Banane Ki Recipe: अच्छे स्वास्थ्य के लिए बनाएं हेल्थी चॉकलेट केक

Also Read: Moist Eggless chocolate Cake Banane Ki Vidhi: घर पर बनाएं बिना अंडो वाला एकदम…
केला खाने के फायदे – Benefits of Banana in Hindi
- केला हमारे हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
- यह हमारे उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
- केला पाचन स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।
- केला खाने से हमारी हड्डी स्वास्थ्य रहती है।
- केला खाने से मधुमेह और डायरिया जैसी बीमारी दूर होती है।
Also Read: Cheese Cake Recipe In Hindi: डेजर्ट में खाएं मिठास से भरा चीज़ केक
केले के फायदे तो हमने जान लिए। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि केले और चोको चिप्स का केक कैसे बनाते हैं। यह केक चुटकियों में बनकर तैयार हो जाता है और यह आपके बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं…
Ingredients
Method
सबसे पहले 2 अच्छी तरह पके हुए केले छीलकर, टुकड़ों में काटकर एक जार में डाल दीजिए और अब इसमें ओलिव आयल, दही और चीनी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए। ड्राई सामग्री तैयार करने के लिए एक कटोरी में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिक्स करें। फिर एक दूसरे प्याले में इस मिश्रण को 2 बार छान लीजिए। इससे मिश्रण अच्छी तरह मिक्स हो जाएगा और गुठलियां भी निकल जाएंगी।
अब केक बनाने के लिए एक कंटेनर लीजिए और चारों ओर तेल लगाकर अच्छे से ग्रीस कर लीजिए। तले पर एक बटर पेपर लगाकर ऊपर से दोबारा ग्रीस कर लीजिए। बेक करने के लिए एक कुकर लीजिए। 2 कप नमक डालकर ऊपर से एक जाली स्टैंड रख दीजिए। कुकर के ढ़क्कन की सीटी और गैस केट हटाकर, कुकर बंद करके 7-8 मिनट तक तेज़ आंच पर गरम कर लीजिए।
एक प्याले में केले का पेस्ट लेकर, थोड़ी-थोड़ी ड्राई सामग्री डालते हुए मिक्स कर लीजिए। अब मिश्रण में वैनिला एसेंस और 3/4 चोको चिप्स डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मिश्रण को कंटेनर में डालकर टैप करिए और बाकी के बचे हुए चोको चिप्स ऊपर से गार्निश कर दीजिए। 8 मिनट बाद ,कंटेनर को कुकर में रखकर बंद कर दीजिए। अब इसे मध्यम - धीमी आंच पर लगभग 50 मिनट के लिए बेक कर लीजिए। 50 मिनट बाद केक को निडल डालकर चेक कर लीजिए,अगर निडल साफ़ निकल आये तो समझिये केक तैयार हो चुका है।
अब केक को कुकर से निकालकर 30 मिनट ठंडा होने के लिए रख दीजिए। ठंडा करने के बाद चाकू और प्लेट की मदद से केक को कंटेनर से निकाल लीजिए। केक पर से बटर पेपर निकाल दीजिए। तैयार है आपका सॉफ्ट और स्पंजी बनाना केक!






