- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Gujarati, Indian
- Course
- Snacks
Dhebra Recipe In Hindi: गुजरात में चाय के साथ नाश्ते के रूप में मेथी ना ढेबरा खाया जाता है। आपको पता भी नहीं होगा कि गुजरात की इस डिश को गुजरात में सुबह उठने के बाद जलेबी-फाफडा (केसरी जलेबी रेसिपी) (गुजराती- स्टाइल फाफड़ा रेसिपी ) के बाद सबसे ज्यादा खाया जाता है। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता होता हैं, जिससे दिनभर स्फूर्ति बनी रहती हैं। Also Read: गुजराती ढोकला रेसिपी (Gujarati Dhokla Recipe)

यह गुजरात की एक मशहूर डीप फ्राइड स्नैक (Deep Fried Snacks) होता है, इसमें मिलाएं जाने वाले दही, गुड़ और आटे से आपके शरीर को ताकत भी मिलती है। इसे आप बनाकर तुरंत खा भी सकते हैं या एक-दो दिनों तक कंटेनर में रखकर भी खाने का आनंद ले सकते हैं। आज आपको इस पोस्ट में ढेबरा बनाने (Debra Recipe In Hindi) की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक कटोरे में बाजरे का आटा और गेहूं का आटा डाले और उसके साथ में मैथी , हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, मिर्च, हल्दी, कालीमिर्च और नमक मिलाकर इसमें गुड़, दही, घी और पानी मिलाकर इस मिश्रण को हाथों की सहायता से अच्छी तरह से गूंथ लें। अब गूंथें आटे को 15 मिनट के लिए रख दें और उसके बाद इस आटे के 15-20 टुकड़े कर लें। अब इन टुकड़ों को अपने हाथों पर लेकर हथेलियों के बीच दबाएं और गोल बनाने के लिए बेल लेवें। अब एक नॉन स्टिक पेन में गर्म तेल डालकर हल्का सुनहरा होने तक इसे तलें। धीमी और मध्यम आंच पर इसे तलते हुए पलटते रहें। जब यह क्रिस्पी हो जाएं, तो इसे गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं या फिर एयरटाइट कंटेनर में 2-3 दिन तक भी रख सकते हैं।






