- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
Taco Samosa Banane Ki Recipe: सुबह उठते से हीं हमें चाय के साथ नाश्ते की भी जरूरत होती है। हमने आपको पहले भी नाश्ते में बनाने वाली टेस्टी रेसिपी के बारे में बताया है, जैसे (Chili Cheese Toast Recipe In Hindi), वहीं समोसे तो हमारे यहां नाश्ते में बन हीं जाते हैं और अगर आप समोसे की कोई नई वैरायटी ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर गर्मागर्म टेको समोसा (Taco Samosa) बना सकते हैं, जो बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा।

Also Read: Bhappa Aloo Recipe In Hindi: नाश्ते में भापा आलू बनाने की विधि
Khana.behindtalkies ने आपको पहले भी समोसा की रेसिपी बताई हेै (Aloo Samosa Recipe) , लेकिन आप अगर चाहें तो टेको समोसा भी बना सकते हैं। इन समोसों में आलू का स्टफिंग होने के साथ पुदीना चटनी और दही के साथ यह ओर ज्यादा टेस्टी लगते हैं। आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि किस तरह से आप घर पर हीं टेको समोसा (Taco Samosa Banane Ki Recipe) बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बाउल में आटा, सूजी, तेल और नमक लेकर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर उसे अच्छे से गूंथ लें। फिर आप इस आटे की छोटी लोइयां बना लें और इन्हें बेलकर गोल कर लें।
फिर एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करके बेली हुई पूरियों को तेल में हल्का भूरा होने तक तलें। जब यह कुरकुरी होने लगे तो इन्हे निकालकर अलग रख लें।
अब एक दुसरी कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें सभी मसालों का तड़का लगाएं। फिर इसमें मैश किए हुए आलू, प्याज और मटर के दानों को डालकर फ्राई करें। फिर इसमें नमक डालें और गैस को बंद कर लें।
अब जो मिश्रण बनकर तैयार हो गया है , उसे टेको समोसा में सावधानी के साथ भर दें। लीजिए आपका टेको समोसा रेडी हो गया है, इसे आप पुदीना की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।






