- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Hyderabadi, South Indian
- Course
- Breakfast, Snack, Snacks
Hyderabadi Spot Idli : सुबह के वक्त नाश्ता करना जरूरी होता है, लेकिन ये नाश्ता तभी फायदेमंद है जब ये हेल्दी हो। हम हेल्दी नाश्ता करना तो चाहते हैं, लेकिन सुबह जल्दी और भागदौड़ के चक्कर में जो झटपट बन सके वही बनाकर पेट भर लेते हैं। लेकिन आप कम समय में भी हेल्दी सीरियल्स का नाश्ता बनाकर खा सकते हैं। अगर आप हैदराबाद की स्पॉट इडली की रेसिपी जान लेंगे तो टेस्टी और हेल्दी नाश्ता कर पाएंगे।
इडली-सांभर बनाने में काफी वक्त लगता है, इस वजह से घर की इडली खाने का ख्याल हम टाल देते हैं, लेकिन आप तवा इडली को मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं और खा सकते हैं। हैदराबाद की स्पॉट इडली को तवा इडली भी कहा जाता है। ये आमतौर पर बनने वाली सांभर इडली से ज्यादा टेस्टफुल होती है।
Ingredients
- 2 प्याज़ बारिक कटा हुआ
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
- 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 3 कलियां लहसून बारिक कटी हुई
- 1 ईंच कद्दूकस की हुई अदरक
- सांभर मसाला जरूरत के हिसाब
- कोतमीर बारिक
- करी
Method
एक पैन में तेल गरम करके, हरी मिर्ची, करी पत्ता बारीक कटा हुआ डालकर मिक्स करें।
अब इस में बारीक कटा प्याज़, और अदरक लहसुन डालें, टमाटर डालकर हल्का नमक और सांभर मसाला डालकर अच्छे से मैश कर लें।
कोतमीर डालकर मिलाएं, अब पैन में मस्का डालकर इसके 4 अलग भाग कर लें।
इसके ऊपर इडली का बैटर डालें, एक बार फिर से सांभर मसाला डालें, ढक कर 5 मिनट पकने दें।
दोनों तरफ से पका लें, गरमा गरम अपने फेवरेट चटनी के साथ परोसें






