- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
Baingan Ki Chutney: बैंगन की चटनी (Tamatar aur Pyaj Ki Chatni Recipe) किसे पसंद नहीं है। हर कोई अलग-अलग तरह से इस रेसिपी को बनाता है। लेकिन आज हम आपको देसी स्टाइल में बैंगन की चटनी बनाना सिखाएंगे। जिसे खाकर बच्चे तो क्या बड़े भी सबकुछ भूल जाएंगे। आइए आपको पहले इस रेसिपी की खासियत बताते हैं। Also Read: Falsa Chutney Banane Ki Vidhi – गर्मियों में खाएं फालसा की चटनी

Also Read: Indori Usal Poha Recipe In Hindi – नाश्ते में बनाएं इन्दौरी उसल पोहा
आप चाहे तो ट्रेवल के समय भी इस रेसिपी को बनाकर ले जा सकते हैं और बैंगन हमारी सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। बैंगन को अपनी डाइट में शामिल करने से कई लाभ पहुंचते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कैसे बनती है बैंगन की चटनी। Also Read: Basket Chat Recipe In Hindi – लखनऊ की प्रसिद्ध बॉस्केट चाट बनाने का तरीका
Ingredients
- 4-5 छोटे या 1 बड़ा बैंगन
- 1 चुटकी हींग, वैकल्पिक
- 1/2 टीस्पून जीरा
- 2 सूखी लाल मिर्च
- 4-5 करी पत्ते
- 1 टेबलस्पून मूँगफली के दाने
- 2-3 लहसुन की कलियां
- 1/2 टीस्पून कटा हुआ
- अदरक
- 1 टीस्पून इमली
- 1 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1 टीस्पून कसा हुआ गुड़
- 1 टेबलस्पून तेल
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/2 टीस्पून राई (सरसों के बीज)
- 1/4 टीस्पून उड़द की दाल
- 1/2 सूखी लाल मिर्च
- 3-4 करी पत्ते
- 2 टीस्पून तेल
Method
सबसे पहले बैंगन को पानी से धोकर पोंछ लीजिए और उसका डंठल निकाल कर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए। अब एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल गरम करके उसमें हींग, जीरा, सूखी लाल मिर्च और मूंगफली के दाने डालें और एक मिनट के लिए भूने। कटा हुआ लहसुन, कटा हुआ अदरक और इमली डालें। अब इसमें कटा हुआ बैंगन और नमक डालें।
अब इन सभी को अच्छी तरह से मिला लीजिए और जब तक बैंगन नरम हो जाए तब तक ढककर पकने दे। अब इसमें कटा हुआ टमाटर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। टमाटर नरम हो जाने के बाद गैस बंद कर दीजिए। अब इसको ठंडा होने के बाद मिक्सर ग्राइंडर की छोटी जार में डालकर पेस्ट बना लीजिए।
अब तड़का तैयार करने के लिए, उसी कड़ाही में 2-टीस्पून तेल गरम करके उसमें राई (सरसों के बीज) डाल दीजिए और जब वे फूटने लगे तब उसमें उड़द की दाल डालें। सबको अच्छे से भूनकर उसमें सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालें। 20-30 सेकंड के लिए भूने और फिर चटनी में तड़का दे दीजिए। बस तैयार है आपकी चटनी।






