- Prep
- 20 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 1h
- Cuisine
- Bengali
- Course
- dinner
Bengali Doi Maach Recipe: अगर आप भी फिश (Malabar Fish Curry Recipe) लवर हैं, तो आज हम आपके लिए बहुत स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं। जी हां, आज हम आपको बंगाली दोई माछ बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है और उससे भी बड़ी बात की ये काफी हेल्दी भी है, क्योंकि दही और मछली से बना है, जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक है और इसका स्वाद बेहद लाजवाब है। तो आइए जानते हैं इसे कैसे बनाना है।
Also Read: बंगाली स्टाइल मछली करी रेसिपी बनाने की विधि

Also Read: Cheese Cake Recipe In Hindi: डेजर्ट में खाएं मिठास से भरा चीज़ केक
मछली के फायदे – Benefits of Fish in Hindi
- हृदय के लिए मछली काफी फायदेमंद है।
- मछली मस्तिष्क क्षमता को बढ़ावा देता है।
- मछली बच्चों में अस्थमा से भी राहत देता है।
- आंखों के लिए भी मछली का सेवन काफी फायदेमंद है।
Also Read: फिश कबीरजी रेसिपी (Fish Kabiraji Recipe)
Ingredients
Method
सबसे पहले फिश का मिश्रण तैयार कर लें। यानी फिश को एक कटोरी में डालकर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और एक छोटा चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। या फिर यह सभी सामग्री फिश के ऊपर लगाएं। ढक कर 15 मिनट के लिए साइड रख दें।
अब, एक कटोरी में दही फेटकर हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। इसे भी साइड रख दें। फिश को फ्राई करने के लिए पैन को गर्म करके दो बड़े चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल को तब तक गर्म करें, जब तक इसमें से धुआं न निकलने लगे। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें फिश डालेँ। हल्के भूरे रंग के होने तक इसे अच्छी तरह दोनों तरफ से फ्राई करें। जब फिश भूरे रंग की हो जाए या ¾ प्रतिशत पक जाए, तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। साइड रख दें।
दोबारा से सरसों का तेल डले उसी पैन को गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें तेजपत्ता, जीरा और सभी साबुत मसाले डालकर हल्की आंच पर भून लें।
जब मसाले अपना हल्का रंग बदलने लगें, तो फिर इसमें प्याज़ का पेस्ट डालकर भूनें। जब प्याज़ हल्के भूरे रंग की हो जाए, तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। आप इसमें थोड़ा पानी भी डाल सकते हैं। आंच को मीडियम कर पैन में फेटी हुई दही डालें। मिक्सचर को हल्का चलाकर 10 से 15 मिनट के लिए हल्की आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
इस तब तक पकाएं, जब तक मिक्सचर का रंग सरसों-सुनहरे-पीले रंग का न हो जाए। फिर इसमें नमक डालें। इसके बाद इसमें फिश के पीस डालें। हल्की आंच कर 10 मिनट के लिए पकें। जब फिस के ऊपर तेल आ जाए और फिश पूरी तरह से पक जाए, तो आंच को बंद करके स्वाद चखें। सर्व करते समय इसके ऊपर नींबू का रस डालें। बस तैयार है आपकी बंगाली दोई माछ रेसिपी।






