- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Side Dish
Khajur Imli Chutney Recipe: खजूर इमली की खट्टी-मीठी चटनी कई लोगों की पहली पसंद है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। आज हम आपको (Falsa Chutney Banane Ki Vidhi) खजूर की इमली की चटनी कैसे बनाते हैं ये बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी को खजूर के साथ-साथ गुड़, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक के साथ बनाया जाता है। खास बात यह है कि ये रेसिपी खजूर से बनी है, तो यह एक हेल्दी रेसिपी भी है। क्योंकि खजूर हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं ये हेल्दी और टेस्टी रेसिपी।
Also Read: Tamatar aur Pyaj Ki Chatni Recipe: टमाटर और प्याज की चटपटी चटनी

Also Read: Indori Usal Poha Recipe In Hindi – नाश्ते में बनाएं इन्दौरी उसल पोहा
Ingredients
Method
सबसे पहले खजूर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और फिर गुड़ को भी छोटे टुकड़ो में काट लीजिए। अब खजूर को 3-कप गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें और फिर भिगोए हुए खजूर में इमली डालें और उन्हें कम आंच पर खजूर नरम होने तक या लगभग 8-10 मिनट के लिए एक साथ उबाल लें।
अब खजूर को गैस से उतार कर ठंडा होने दें और उसे मिक्सी की जार में प्यूरी बना लें। एक बड़े कटोरे के ऊपर छन्नी रखें और उसके ऊपर प्यूरी डालें। चमचे से चलाते हुए प्यूरी को छान ले और उसी पैन में डाले। गुड़ और नमक डालें और गुड़ जब तक पिघल जाए तब तक चमचे से लगातार चलाते रहें। उसे 4-5 मिनट के लिए मध्यम आंच पर उबाल लें। गैस बंद कर दें। लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें।
इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें और एक कटोरे में निकाल लें। आप दो प्रकार की चटनी बना सकते है, तड़के वाली और बिना तड़के की। तड़का लगाना वैकल्पिक है। एक छोटे पैन में तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें। जब जीरा सुनहरा होने लगे तब हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और तिल डालें; 30-40 सेकंड के लिए भूने। गैस बंद करें और तुरंत ही चटनी के ऊपर तड़का डाले और अच्छी तरह से मिला ले।






