- Prep
- 10 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 50 min
- Cuisine
- Pakistan, South Indian
- Course
- dinner
Lucknowi Mutton Biryani: जिन लोगों को मटन खाना पसंद है, उन्हें मटन से बनी हर डिश पसंद होती है और जब बात आए बिरयानी (Egg Biryani Recipe In Hindi) की, तो बस फिर क्या ही कहना है, लेकिन आपने बिरयानी तो बहुत खाई होगी, पर इस ईद पर लखनवी स्टाइल मटन बिरयानी बनाकर (lucknowi mutton biryani recipe in hindi) आप अपनी थाली का स्वाद और बढ़ा सकते हैं और खास बात यह है कि मटन हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, तो आइए रेसिपी जानने से पहले मटन से होने वाले फायदे जानते हैं –
Also Read: Dum aloo Biryani Recipe: दम आलू बिरयानी रेसिपी

Also Read: Murg Kofte Ki Biryani Banane Ki Vidhi: मुर्ग कोफ्ते की बिरयानी बनाने का तरीका
मटन खाने के फायदे – Mutton Khane Ke Fayde
- खून की कमी दूर होती है।
- वजन घटाने में मदद करता है।
- दिल के लिए लाभदायक।
- मष्तिष्क के लिए फायदेमंद।
- तनाव को भी कम करता है।
- पाचन में सुधार करने के लिए भी फायदेमंद है।
Also Read: Awadhi Biryani Banane Ki Vidhi: घर पर तैयार करें अवधी बिरयानी
मटन के फायदे तो हमने जान लिए। चलिए अब जानते हैं कि इस रेसिपी को बनाना कैसे है। यकीन मानिए आप एक बार ये बिरयानी अगर खा लेंगे, तो बार-बार इसे बनाना चाहेंगे और खास बात तो यह है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। तो आइए जानते हैं।
Ingredients
Method
इसके लिए सबसे पहले गरम मसाला बनाना होगा, जिसके लिए सभी सूखे मसालों को गरम तवे पर रोस्ट कर ग्राइंडर में बारीक से पीस लीजिए और इसके बाद बासमती चावल को धोकर पानी निकाल कर रख दें। अब मटन में अदरक लहसुन पेस्ट, हल्दी और मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लीजिए और फिर काजू पेस्ट, गरम मसाला और दही मिलाकर फेंट लें। इसे ढककर फ्रिज में एक घंटे के लिए रख दें।
अब एक बर्तन में ढाई कप पानी में चावल डालकर उबाल लीजिए और जब चावल हल्के से पक जाएं तो आंच बंद करें और इसका पानी निकाल दीजिए। अब मीट को फ्रिज से निकालकर इसमें नमक डालें। मध्यम आंच पर कड़ाही रखें और इसमें घी व तेल डालें जब घी पिघलने लगे तो मैरीनेट किया हुआ मीट डालें।
अब मीट को चलाकर पकाते जाएं। कुछ मिनट के बाद इसे ढककर आंच को धीमा करें और आधे घंटे के तक पकने दें। अब मटन को पके हुए चावलों से कवर करें, ऊपर से दूध में भिगोया हुआ केसर डालें। फिर नमक, गरम मसाला, भुना प्याज और घी डालें। कड़ाही को कवर करें और ढक्कन को कसकर बंद कर दें। आंच को धीमा रखें और इसे आधे घंटे तक पकाएं। लीजिए तैयार है आपका लखनवी (lucknowi mutton dum biryani recipe) मटन बिरयानी।






